बुलंदशहर, फरवरी 9 -- बीते एक साल से छात्रवृत्ति पाने के लिए विकास भवन के लगातार चक्कर काट रही दसवीं कक्षा की छात्रा गीता को अपने जन्मदिन पर अनमोल तोहफा मिला। शनिवार को सीडीओ ने उनकी समस्या का 10 मिनट में समाधान करा दिया। शनिवार को गीता का जन्मदिन भी था। छात्रवृत्ति मिलने पर छात्रा ने सीडीओ का आभार जताया। मूल रूप से खुर्जा तहसील के गांव खलसिया चुहरपुर की गीता सिंह कक्षा दसवीं की छात्रा हैं। वह अपने बहन-भाईयों में सबसे छोटी हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। पिता किसान हैं। गीता ने बताया कि बीते एक साल से उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल पाया है। वह लगातार एक साल से विकास भवन के चक्कर लगा रही थीं। लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं था। उनको सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा था। वह शनिवार को सीडीओ कुलदीप मीना के कार्यालय पहुंची। उदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.