साहिबगंज, जनवरी 8 -- राजमहल, प्रतिनिधि। मुरली स्थित मॉडल डिग्री कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने प्राचार्य डॉ रणजीत कुमार सिंह का जन्मदिन पर्यावरणीय चेतना के साथ मनाया । मौके पर शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से सहभागिता निभाते हुए हरित पृथ्वी हरित परिसर के प्रेरक नारे के साथ पौधरोपण किया। मौके पर डॉ रमजान अली, डॉ अमित कुमार, कविंद्र पासवान,मोहन सिंह, सुमित साह , करमु महतो, बबलू हेम्ब्रम, उषा, सौरभ कुमार साह , पीयू मंडल, सुमन सिंह,नरेश कुमार, छात्र राहुल, कुंदन, आर्यन, खुशी, मीठी आदि थे। तालझारी में स्वास्थ्य मेला का आयोजन,ग्रामीणों का इलाज तालझारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। उद्घाटन प्रमुख बेरोनिका मुर्मू ,बीडीओ सह सीओ राम सुम...