नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- यूपी के लखनऊ में निगोहा के मस्तीपुर गांव में उस वक्त कोहराम मच गया, जब कक्षा 7 के छात्र अंश का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा। घर में बुधवार को जन्मदिन का जश्न होना था, वहां रोने-बिलखने की आवाजें गूंज रहीं थीं। विधवा मां पूनम हाथ में अपने बेटे के लिए खरीदे नए कपड़े थामे बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वह रोते हुए कह रही थी - "आज तो अंश का जन्मदिन मनाना था, ऊपर वाले से उसकी लंबी उम्र की दुआ करनी थी... लेकिन आज तो उसी की अर्थी विदा करनी पड़ रही है।"यह दृश्य देखकर इलाके में हर किसी की आंखें नम हो गईं।पति के बाद बेटे को भी खो दिया सहारा मस्तीपुर गांव की पूनम के पति नरेश ने करीब ढाई साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। तब से पूनम अपने दोनों बेटों 12 वर्षीय अंश और 8 वर्षीय आदर्श की परवरिश के लिए लखनऊ के पीजीआई इलाके में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.