गोरखपुर, अप्रैल 14 -- खोराबार, हिंदुस्तान संवाद। खोराबार थाने के उपनिरीक्षक राम कुमार ने रविवार को देर रात नाम व जन्मतिथि बदलकर फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग करते हुए गलत तरीके से दो पासपोर्ट प्राप्त करने के आरोप में अर्जुन कुमार मौर्या पुत्र रामबृक्ष मौर्या निवासी जंगल चौरी अयोध्या टोला के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 धारा 12 के तहत खोराबार थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है। अर्जुन 2022 में पहले राशन कार्ड और कक्षा आठ के अंकपत्र के आधार पर पासपोर्ट संख्या ई3830085 बनवाया जिसमें जन्मतिथि 2 मई 1971 अंकित है। दूसरा पासपोर्ट संख्या आर 8907424 अर्जुन मौर्या पुत्र रामबृक्ष मौर्या पता उपरोक्त द्वारा बनवाया गया, जिसमें हाई स्कूल की सनद में जन्मतिथि 01 जून 1984 अंकित है। आधार कार्ड में जन्मतिथि 01 जून 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.