किशनगंज, दिसम्बर 5 -- किशनगंज । एक प्रतिनिधि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) कार्यक्रम के तहत जिले के जन्मजात ह्रदय रोग पीड़ित दो बच्चों को इलाज के लिए गुरुवार को सरकारी एंबुलेंस से सदर अस्पताल से आईजीआईएमएस पटना के लिए रवाना किया गया। सिविल सर्जन डॉ.राजकुमार चौधरी ने कहा जिले में जन्मजात हृदय रोग के उपचार को सुलभ, सरल और नि:शुल्क है। ह्रदय रोग पीड़ित दो बच्चों का जीवन बचाने वाली चिकित्सा तक पहूंचाने की प्रक्रिया लगातार जारी है।इसी क्रम में गुरुवार को सदर अस्पताल दो बच्चों को सुरक्षित रूप से आईजीआईएमएस, पटना रवाना किया गया,जहां विशेषज्ञ चिकित्सक दोनों पीड़ित बच्चों के हृदय संबंधी विकारों की विस्तृत जांच करेंगे और फिर आवश्यक उपचार की दिशा तय करेंगे। जांच से लेकर इलाज तक सरकार की पूर्ण जिम्मेदारी: सिविल सर्जन ने कहा दोनों बच्चों क...