अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव नन्हेड़ा में बुधवार को जनता उपकारक इंटर कालेज में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य वक्ता क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख जगदीश ने कहा कि हिन्दू जन्मजात संघर्षशील रहा है। कहा कि हिन्दुओं ने अनेक विचारधाराओं से संघर्ष किया है। पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और सामाजिक समरसता के माध्यम से समाज को एकजुट करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज में जाति नहीं व्यक्ति को महान माना जाता है। कुटुंब हमारी संस्कृति की रीढ़ है, हम उसी रीढ़ को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कुटुंब प्रबोधन के जरिए परिवारों को अपनी संस्कृति की जड़ों से जोड़ने का काम किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में नदियों, पर्वतों, वृक्षों को बचाने में जुटे हैं। स्वदेशी वस्तुओं क...