मैनपुरी, जनवरी 22 -- शहर के आवास विकास कालोनी स्थित कंपोजिट विद्यालय में चल रही सुनवाई का निरीक्षण करने पहुंचे आयुक्त आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसआईआर पर रुख साफ किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि इस प्रक्रिया में जिन लोगों के नाम किसी कारणवश सूची से हट गए हैं, उन सभी से साक्ष्य लिए जाएं और साक्ष्य सत्यापित हो जाएं तो उनके नाम वोटर लिस्ट में जरूर शामिल किए जाएं। बहुत अधिक औपचारिकता नहीं है, जन्म और निवास के प्रमाण के साथ बूथ पर पहुंचे और अपने नाम छूटे हुए मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल करवा लें। आयुक्त आगरा शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मैनपुरी की मतदाता सूची में एसआईआर से पहले 14 लाख से अधिक मतदाता थे। ड्राफ्ट प्रकाशन होने के बाद वोटर लिस्ट में 2.26 लाख मतदाता कम हुए हैं। अब मैनपुरी की लिस्ट में 11.77 लाख वोटर हैं जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.