शामली, जनवरी 12 -- जन्नत कॉलोनी में स्मैक का सेवन कर रहे युवकों के विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा गया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया है। कांधला के जन्नत कॉलोनी में रहने वाले दो सगे भाई इजहार और अनस ने कॉलोनी में खुले आम स्मैक का नशा कर रहे कुछ युवकों का विरोध किया। पीड़ितों के एक परिजन के अनुसार, सिसौली निवासी एक युवक अपने साथियों के साथ नशा कर रहा था। जब इजहार और अनस ने इसका विरोध जताया और उन्हें रोका, तो नशेड़ी युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दोनों भाइयों पर हमला बोल दिया। मारपीट इतनी जोरदार थी कि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान हुई चीख-पुकार और शोर-शराबे को सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.