अयोध्या, मई 6 -- अयोध्या। जनौरा व कल्याण सिंह वार्ड में गुरुवार को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी नगर निगम की टीम के साथ भ्रमण कर नगर की सफाई, पेयजल, नालियों एवं गलियों की स्थिति देखेंगे। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि नगर की सरकार आपके द्वार अभियान के तहत बुधवार को महापौर वार्ड में भ्रमण कर लोगों की शिकायतें और समस्याएं संकलित करेंगे और उसका यथासंभव समाधान कराएंगे। जन समस्याओं के निराकरण की तैयारी को लेकर नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा ने सभी विभागों के मुखिया को आवश्यक टीमों सहित मौके पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.