बुलंदशहर, अगस्त 6 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मंगलवार को पार्टी के नीति निर्धारक स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की 92वीं जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने संचालन किरन शर्मा ने किया। सपा जिलाध्यक्ष मतलूब अली ने कहा कि जनेश्वर मिश्र के पद चिन्हों पर चलकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाए। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीडीए बनाकर देश में पंडित जनेश्वर मिश्र की नीतियों को आगे बढ़ा रहे हैं। कहा कि मिश्र के पदचिह्न पर चलकर ही देश और प्रदेश को विकासशील बनाया जा सकता है। सभी कार्यकर्ताओं को 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प दिलाया गया। गोष्ठी में हाजी अख्तर, जर्रार खान, समिता जाटव, यासमीन तलत उस्मानी, जगवीर यादव, प्रेमवीर यादव, विनीत राणा, लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.