संभल, अगस्त 6 -- सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फिरोज खां के कार्यालय पर जनेश्वर मिश्रा का 93वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अस्पतालों में मरीजों को फल वितरण किए। समाजवादी पार्टी का पीडीए इंड़िया गठबन्धन जल्द केंद्र व उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएंगे। इससे इंडिया गठबंधन व पीडीए का पूरे देश में जनाधार बढ़ेगा। वीरेश यादव, जवर सिंह, रामरहीश यादव, राजेश यादव, आरिफ खां, इमरान खान, सुरेंद्र यादव, महेश आदि लोग शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...