गढ़वा, दिसम्बर 13 -- गढ़वा। थानांतर्गत जनेवा पंचायत भवन सहित दो दुकानों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात चोरों ने शुक्रवार की रात में ताला तोड़कर लाखों के सामान चोरी कर ली। पंचायत की मुखिया प्रवणता देवी ने कहा कि शुक्रवार को पंचायत भवन में काम कर शाम को ताला बंद कर दिया गया था। रात में अज्ञात चोरों ने शौचालय की वेंटीलेटर तोड़कर पंचायत भवन के अंदर प्रवेश किया। पंचायत भवन के अंदर प्रज्ञा केंद्र का दरवाजा तोड़कर उसमें कैमरा, पेन ड्राइव, बायोमेट्रिक डिवाइस चोरी कर ली। उसके बाद चोरों ने जनेवा गांव निवासी रविंद्र सिंह के धन कुट्टी मिल में भी चोरी कर लिया। उसके साथ ही बबलू नायक की गुमटी का ताला तोड़कर सामान चोरी कर ली। उक्त संबंध में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति की निशानदेही पर छापामारी की जा रही है...