लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 29 -- गोला गोकर्णनाथ। कुशवाहा, मौर्य, शाक्य, सैनी मानव कल्याण संस्थान की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। सर्वसम्मति से जनार्दन मौर्य को अध्यक्ष तथा राजेंद्र सिंह कुशवाहा को महामंत्री मनोनीत किया गया। इसके अलावा रामकुमार मौर्य, रमेश कुमार मौर्य और जगवीर सिंह कुशवाहा को संरक्षक बनाया गया। सुनील कुमार मौर्य एवं राजाराम मौर्य उपाध्यक्ष, शिवप्रसाद मौर्य वरिष्ठ मंत्री, नरेंद्र सिंह कुशवाहा और अनुज कुमार मौर्य मंत्री, अनुराग कुशवाहा एवं राजेश कुमार मौर्य उप मंत्री, जीत नारायण मौर्य एवं सत्यपाल कुशवाहा संगठन मंत्री, सुखपाल सिंह कुशवाहा प्रचार मंत्री, शिव सागर कुशवाहा ऑडिटर, आदर्श कुमार मौर्य विधि सलाहकार तथा कामता सिंह कुशवाहा को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। इसके साथ ही शिशुपाल सिंह कुशवाहा, श्यामाचरण मौर्य...