मिर्जापुर, जनवरी 6 -- मिर्जापुर। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(माले) और वामपंथी दलों के कार्यकर्त्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन रोड स्थित सिटी क्लब में प्रदर्शन एवं सभा कर अपना विरोध जताया। इस दौरान हुई सभा में भाकपा के केंद्रीय कमेटी के सदस्य ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि जनांदोलन से प्रदेश सरकार डरी हुई है। यही वजह है कि पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों,कर्मचारियों की सांठगांठ से भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव और राज्य कमेटी की सदस्य जीरा भारती को मनगढ़ंत मुकदमें में फंसा कर गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया। उन्होंने दोनों निर्दोष नेताओं को तत्काल रिहा करने की मांग उठाई। भाकपा माले के वरिष्ठ नेता मुहम्मद सलिम ने आरोप लगया कि सुधाकर यादव का नाम एफआईआर में नहीं है, न ही वे मौके पर मौजूद थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.