बेगुसराय, जनवरी 16 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। शुक्रवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में नियमित रूप से आयोजित होने वाले जनता दरबार में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान डीएम ने एक-एक कर उपस्थित फरियादियों से संवाद स्थापित किया। उनकी समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान कुल 35 नागरिकों द्वारा भूमि संबंधी विवाद, विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जमीन संबंधित, मोटेशन, आधार कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत की गईं। प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने जनहित से जुड़े शिकायतों का निष्पादन पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरी...