बोकारो, अगस्त 8 -- गोमिया, प्रतिनिधि। बोकारो थर्मल स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप क्वार्टर नंबर 7बी/8 नवनिर्मित आजसू कार्यालय-सांसद आवासीय कार्यालय का गुरुवार को उद्घाटन किया गया। मांडू विधायक निर्मल ऊर्फ तिवारी महतो, गोमिया के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो, भाजपा के पूर्व बोकारो जिलाध्यक्ष सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत यादव, आजसू पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह मुखिया संघ के अध्यक्ष जयलाल महतो ऊर्फ जैली, केंद्रीय महासचिव यशोदा देवी, सांसद प्रतिनिधि दीपक महतो व जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से किया। मांडू विधायक ने कहा कि पार्टी का यह कार्यालय क्षेत्र की जनता और पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगा। पूर्व विधायक ने कहा कि यह पार्टी कार्यालय जन संवाद का माध्यम बनेगा। पार्टी कार्यालय उद्घाटन के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.