अल्मोड़ा, फरवरी 24 -- रानीखेत। जन सेवा समिति ने लावारिश शव की अंत्येष्टि कर मानवता दिखाई है। समिति के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने बताया कि भतरौंजखान पुलिस को गत दिनों खोल्यों गांव में शव बरामद हुआ था। रानीखेत में पोस्टमार्टम करने के बाद शव को शिनाख्त के लिए 72 घंटे मोर्चरी में रखा गया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पाई। उन्होंने अपने दो साथियों के साथ स्थानीय मुक्तिधाम में शव का निशुल्क दाह संस्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...