शाहजहांपुर, जनवरी 13 -- तिलहर। युवक ने जन सेवा केंद्र संचालक पर रुपए हड़पने का आरोप लगाया। युवक ने पुलिस को तहरीर दी। खिरिया सक्टू गांव के बलराम वाल्मीकि ने बताया कि वह दिल्ली में काम करता है। 8 जनवरी को उसने तिलहर के बिरियागंज बाजार स्थित एक जन सेवा केंद्र पर जाकर 5 हजार रुपए खाते से निकाले। आरोप है कि उसके खाते से रुपए भी कट गए लेकिन जन सेवा केंद्र संचालक ने उसे रुपए नहीं दिए। जब उसने रुपए मांगे तो टालमटोल करता रहा और धमकी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...