रामपुर, दिसम्बर 20 -- कोहरे के कारण शुक्रवार को रामपुर स्टेशन पर रूकने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से तीन से पांच घंटे देरी से पहुंचीं। जबकि,शुक्रवार को जनसेवा रद्द रही। ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को स्टेशन पर सर्दी में भी ठिठुरना पड़ा। रामपुर में रूकने वाली जनसेवा एक्सप्रेस रद्द रही। इसके साथ ही लालगढ़ की ओर जाने वाली अवध असम एक्सप्रेस पांच घंटे से भी अधिक की देरी पर रामपुर पहुंची। जम्मू से चलकर कोलकत्ता जाने वाली सियालदह एक्सप्रेस तीन घंटे और मुरादाबाद की तरफ से आने वाली अवध असम एक्सप्रेस चार घंटे की अधिक की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इससे स्टेशन पर बैठे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा और सर्दी में भी ठिठुरने को मजबूर होना पड़ा। इनके अलावा कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से पहुंचीं। वहीं यात्रियों का कहना था कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.