बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- जनसेवा के प्रतीक थे स्व. अयोध्या प्रसाद : विधायक 35वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने दी श्रद्धांजलि अस्थावां में कार्यक्रम में शामिल हुए सैकड़ों लोग फोटो : अस्थावां 01 : अस्थावां में स्व. अयोध्या प्रसाद के 35वीं पुण्यतिथि समारोह में शामिल विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार व अन्य। अस्थावां, निज संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार को पूर्व विधायक स्व. अयोध्या प्रसाद की 35वीं पुण्यतिथि पर लोगों ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ श्रद्धांजलि दी। लोगों ने उन्हें नमन कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। अस्थावां पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास आयोजित समारोह में विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने कहा कि वे जनसेवा के प्रतिक थे। उनका पूरा जीवन क्षेत्र के विकास और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित रहा। वे सादगी, ईमानदा...