अलीगढ़, जनवरी 26 -- n अकराबाद क्षेत्र के पनैठी इलाके में बाइक से आए तीन बदमाशों ने की वारदात n क्षेत्राधिकारी ने घटनास्थल का िकया मौका, मुआयना अकराबाद, संवाददाता। अकराबाद क्षेत्र के एक जनसेवा केंद्र पर संचालक से तमंचे के बल पर सवा लाख रुपये की लूट हो गई। घटना मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे की है। पल्सर बाइक से आए तीन बदमाश केंद्र में घुसे और संचालक को तमंचा दिखाकर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के समय आसपास अफरा-तफरी का माहौल रहा। अधिकारियों ने देररात घटना की पुष्टि की। मुकदमा दर्ज किया जा रहा था। पनैठी निवासी पीड़ित संचालक शकील पुत्र जमील के अनुसार पुल के पास उनकी दुकान है। देर शाम बदमाश काउंटर से करीब सवा लाख रुपये ले गए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। इसी बीच देर शाम एसएसपी एवं एसपी ग्रा...