हमीरपुर, जनवरी 3 -- हमीरपुर, संवाददाता। मोबाइल बैंकिंग ऐप से साइबर ठग ने जनसेवा केंद्र संचालक को दस हजार का चूना लगा दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गौरा देवी मुहाल निवासी पीयूष सेन पुत्र राजेंद्र कुमार सेन ने कोतवाली मे तहरीर देकर बताया कि बीते 28 दिसम्बर को वह मुख्यालय के बस स्टेण्ड स्थित अपने जनसेवा केंद्र में बैठा था। तभी हरिद्वार जिले के सिकंदरपुरा लंधौरा निवासी विशाल चौधरी नाम का युवक पैसे निकालने के लिए उसके जनसेवा केंद्र में आया था। मोबाइल बैंकिंग ऐप के माध्यम से उसने पियूष के खाते में दस हजार रुपये डाल दिए जो उसके खाते में शो कर गया था। जिस पर उसने उसे दस हजार कैश दे दिए थे, बाद में अपने आप खाते से ट्रांजक्शन गायब हो गया। पीड़ित ने जब बैंक में पता किया तो कोई ट्रांजक्शन नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.