काशीपुर, फरवरी 4 -- बाजपुर, संवाददाता। जनसेवा केंद्र संचालक पर एक महिला के बैंक खाते में आए लोन के 6 लाख रुपये धोखाधड़ी से निकालने का आरोप लगा है। कार्रवाई न होने से परेशान पीड़िता ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। ग्राम महेशपुरा निवासी नरगिस पत्नी हसनैन अली ने एसडीएम को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा से 6 लाख का लोन लिया था। चूंकि नरगिस और उनके पति पढ़े-लिखे नहीं हैं, इसलिए वे लोन की राशि चेक करने के लिए गांव में ही स्थित जनसेवा केंद्र जाते थे। पीड़िता का आरोप है कि केंद्र संचालक ने लोन की रकम आने की जानकारी छिपाए रखी। वह हर बार अंगूठा फिंगर प्रिंट मशीन पर लगवाता और कहता कि अभी पैसे नहीं आए हैं। जब पीड़िता ने बैंक जाकर जानकारी ली, तो उसके पैरों तले जम...