पीलीभीत, दिसम्बर 2 -- पीलीभीत। सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर नताशा गोयल ने थाना अमरिया क्षेत्र में पड़ने वाले सभी जनसेवा केंद्र संचालकों के साथ एक जागरूकता बैठक की। बैठक के दौरान उपस्थित सभी जनसेवा केंद्र संचालकों को साइबर अपराध से संबंधित विस्तृत जानकारी सीओ सदर ने दी। उन्होंने ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, ओटीपी/लिंक फ्रॉड, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों के संबंध में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी अथवा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्राप्त होती है, तो तत्काल थाना अमरिया या संबधित साइबर सेल को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्यवाही की जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.