गया, जनवरी 29 -- गया जी डाक प्रमंडल द्वारा गुरुवार को हरिदास सेमिनरी स्कूल के प्रांगण स्थित कला संस्कृति केंद्र भवन के सभागार में डाक महामेला सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का उद्घाटन करते हुए केंद्रीय डाक मंडल पटना के डाक निदेशक पवन कुमार ने कहा कि डाकसेवा जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। डाक सेवा की पहुंच गांव-गांव और घर-घर तक है। वर्तमान समय में शहरी और ग्रामीण डाक घर अपनी कई सेवाओं के माध्यम से आम जनता को लाभ पहुंचा रहा है। जनता का विश्वास पोस्ट ऑफिस पर आज भी कायम है और ये विभाग अपनी सेवाएं लगातार जनता को देता रहेगा। गया जी डाक प्रमंडल सदैव से डाक जीवन बीमा और पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम के तहत चलने वाले ड्राइव में महत्वपूर्ण उपलब्धि दे रहा है। उन्होंने कहा कि गया जी जिले के सभी डाक घरों के सौंदर्गीकरण औ...