लोहरदगा, फरवरी 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा नगर पर्षद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 से समाजसेविका शिवांजलि मिश्रा ने नगर परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान समर्थकों और स्थानीय नागरिकों की बड़ी तादाद मौजूद थी। लोगों ने कहा कि शिवांजलि को जनता का व्यापक समर्थन प्राप्त है। नामांकन के अवसर पर शिवांजलि मिश्रा ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि वार्ड के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। हर गली-मोहल्ले, हर जरूरतमंद परिवार और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएँ पहुँचाना मेरी पहली और सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.