सीवान, नवम्बर 30 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर शनिवार को संचालित अमृतसर से बनमखी को जाने वाली जनसेवा एक्सप्रेस अपने नीयत समय से करीब दस घंटे की देरी से चल रही थी। हालांकि, रूट की यह एकलौती ट्रेन नहीं बल्कि 11 से अधिक ट्रेनों के अपने नीयत समय से देरी से चलने की बात बतायी गयी। इन ट्रेनों में पूजा विशेष, स्पेशल व नियमित ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनों के देरी से चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न प्लेटफार्म पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे यात्रियों का कहना था कि यात्रा करने के लिए समय से यात्री स्टेशन पर पहुंच तो रहे हैं लेकिन यहां आने के बाद पता चल रहा है कि ट्रेनें अपनी नीयत समय से काफी देरी से चल रही हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसा हाल रहा। यात्री जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर ट्रेन के आने तक इंतजार करते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.