चंदौली, जनवरी 2 -- चंदौली। जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने के लिए गुरुवार को एसपी आदित्य लांग्हे ने कार्यालय में जनसुनवाई किया। इस दौरान कुल नौ फरियादियों ने प्रार्थना पत्र के जरिए न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने फरियादियों को न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कहा कि फरियादियों की शिकायतों का गुणवत्ता के साथ निस्तारित करना एवं न्याय दिलाना ही पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और संबंधित थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान आने वाले फरियादियों के साथ शिष्ट एवं विनम्र व्यवहार करने और प्रत्येक आवेदक की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर गुण दोष के आधार पर विधिक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...