मधुबनी, जून 3 -- रहिका। जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है। इसी क्रम में उन्होंने जिला अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा और सदर अनुमंडल अध्यक्ष सुनील मंडल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। जिला इकाई के वरीय पदाधिकारी व क्षेत्र के कार्यकर्ता शामिल हुए। कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की । उन्होंने ने बताया कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.