बिहारशरीफ, जून 23 -- राजगीर, निज प्रतिनिधि। जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती की गिरफ्तारी के खिलाफ राजगीर में कार्यकर्ताओं ने प्रेस कांफ्रेंस किया। डॉ. अजय कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर रेपकांड की पीड़िता को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। ठीक ढंग से इलाज नहीं होने के कारण बच्ची की मौत हो गयी। इसके विरोध में कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री के आवास का शांतिपूर्ण तरीके से घेराव किया। पुलिस ने लाठी चार्ज कर पार्टी के नेता को गिरफ्तार कर लिया। अगर स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारा नहीं गया तो हर जिले में कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मौके पर त्रिपुरारी सिंह, श्रीकांत महतो, चंदेश्वर नारायण आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...