जहानाबाद, मार्च 9 -- अरवल, निज संवाददाता। जन सुराज पार्टी विस्तार अभियान के तहत प्रदेश कोर कमेटी सदस्य रंजय कुमार, अरवल प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार, जिला उपाध्यक्ष संजीवन गांधी और मोइन अंसारी ने हसनपुरा और भदासी में सदस्यता अभियान चलाया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैठक की और प्रशांत किशोर की नीतियों के बारे में आम लोगों को जानकारी दी। नेताओं ने कहा बिहार में बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। बिहार के युवक दूसरे प्रदेशों में कमाने जाते हैं। उन्हें प्रताड़ना का शिकार भी होना पड़ता है। नेताओं ने कहा प्रशांत किशोर बिहार को उद्योग तथा कृषि के क्षेत्र में विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना चाहते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...