पटना, अगस्त 12 -- जनसुराज के पश्चिम चंपारण प्रभारी विकास सिंह और गोपालगंज जिले की सफापुर पंचायत के मुखिया मंटू कुमार सिंह ने मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने दोनों की सदस्यता दिलाई और पार्टी में स्वागत किया। डॉ. जायसवाल ने दोनों का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि हमारी नीतियों और सिद्धांतों के कारण आज बड़ी संख्या में युवा भाजपा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। भाजपा राजनीति को सेवा मानकर कार्य करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...