नई दिल्ली, फरवरी 3 -- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आमतौर पर अपनी सादगी, सौम्य व्यवहार और आमजन से सीधे संवाद के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में उनका बिल्कुल अलग ही रूप देखने को मिला। जनता की शिकायतों में लगातार हो रही देरी और अफसरों की लापरवाही ने मुख्यमंत्री का सब्र तोड़ दिया। नतीजा यह रहा कि भरे सभागार में सीएम ने अफसरों को कड़े शब्दों में फटकार लगाई और साफ संदेश दे दिया कि अब काम में ढिलाई बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जनता की पीड़ा सुनकर भड़के मुख्यमंत्री जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे। सड़क, बिजली, पानी, राजस्व और प्रशासन से जुड़े कई ऐसे मामले सामने आए, जिनमें शिकायतें लंबे समय से लंबित थीं। जब मुख्यमंत्री को पता चला कि कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.