हरिद्वार, दिसम्बर 1 -- डीएम मयूर दीक्षित ने सोमवार को जन सुनवाई में 80 में से 35 शिकाययोंका मौके पर ही समाधान कर दिया। अन्य शिकायतें संबंधित विभागों को भेज दी गई। हबीबपुर कुड़ी लक्सर निवासी विकास कुमार ने अंकुल नागर ने मारपीट, जान से मारने की धमकी और आपराधिक गतिविधियों की शिकायत की। उन्होंने ग्राम प्रधान पर सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप भी लगाए। भगवानपुर क्षेत्र के सुरेंद्र सिंह ने सचल दल इकाई भगवानपुर को दिए अपने भवन के किराये में बढ़ोतरी न मिलने का मुद्दा उठाया। ज्वालापुर निवासी कामिनी रानी ने राजस्व विभाग के एक अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आदेश सैनी ने ओवरलोडिंग, अवैध वाहनों और चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाओं पर कार्रवाई की मांग की। अत्मलपुर बोंगला निवासी बालकिशन शर्मा, धनौरी निवासी बबली सैनी और रायसी निवासी गोपीचंद्र ने भूमि व...