हरिद्वार, फरवरी 2 -- मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 51 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 28 समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए प्रेषित किया गया। जनसुनवाई के दौरान आवास, राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, पेयजल, अतिक्रमण, सड़क, नाली, भुगतान और प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। शिकायतकर्ता अजय नौटियाल ने अपनी भूमि की पैमाइश कर पुख्ता निशानदेही एवं कब्जा दिलाए जाने की मांग रखी। किरणपाल ने ग्राम गोपालपुर व सैदपुरा की सरहद पर दर्शाए गए सार्वजनिक रास्ते को मौके पर कायम कराने की गुहार लगाई। साध्वी बिरजानन्द ...