मुंगेर, जनवरी 31 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत बीडीओ निशा राय ने आमलोगों की समस्या सुनकर जल्द निराकरण का आश्वासन दिया। बीडीओ निशा राय ने बताया कि जनसुनवाई के तहत 9 आवेदन स्कूली बच्चों के आधार कार्ड बनाने को लेकर दिया गया। जबकि तीन विधवा पेंशन का आवेदन प्राप्त हुआ है एवं पांच जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन प्राप्त हुआ है । संबंधित पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया कि, जल्द से जल्द बच्चों के आधार कार्ड बनाना सुनिश्चित करें। वही अंचल अधिकारी अर्चना कुमारी ने बताया कि एक आवेदन दाखिल खारिज का जबकि तीन आवेदन परिमार्जन का प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि, राजस्व कर्मचारी को निर्देशित किया गया है कि जल्द अपना प्रतिवेदन साझा करें ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.