सहारनपुर, जनवरी 6 -- नगर निगम में 'संभव' जनसुनवाई के दौरान मंगलवार को कुल सात समस्याएं सामने आईं। इनमें तीन अतिक्रमण से जुड़ी, दो सफाई संबंधी, एक सीवर और एक जलभराव की समस्या शामिल रही। जनसुनवाई की अध्यक्षता कर रहे नगरायुक्त शिपू गिरि ने सफाई से जुड़ी दोनों समस्याओं का तत्काल समाधान कराया, जबकि अतिक्रमण संबंधी मामलों में प्रवर्तन दल को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड तीन अशोक विहार और वार्ड 23 कर्णवाल मार्केट में नालियों व सड़कों की सफाई के लिए दिए गए प्रार्थना पत्रों पर नगरायुक्त ने तुरंत सफाई निरीक्षकों और सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कराई। वार्ड चार निवासी द्वारा सौ फुटा रोड, मनोहरपुर में सीवर सफाई व ढक्कन लगवाने की मांग पर जलकल विभाग के अवर अभियंता को निरीक्षण कर कार्य कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वार्ड 55 चंद्रनगर, वा...