मऊ, जून 10 -- मऊ। नगरवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शासन ने 'संभव कार्यक्रम के अंतर्गत जनसुनवाई की व्यवस्था की है। इसी क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने आयोजित जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आई कुल सात शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण कराया। अधिशासी अधिकारी ने बताया नगर पालिका परिषद प्रत्येक जनसुनवाई में नियमित रूप से नगरवासियों की शिकायतों की गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करता है। इस दौरान वरीयता के आधार पर पालिका द्वारा शिकायतकर्ताओं को राहत पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। जनसुनवाई में कर अधीक्षक संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक-अमृता राय, अवर अभियंता सिविल मनोज कुमार सोनकर, रमेश चन्द, जलकल जेई पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश, राजीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.