फरीदाबाद, जनवरी 3 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। भाजपा फरीदाबाद महानगर जिला कार्यालय पर शनिवार को विशेष जनसुनवाई आयोजित की गई। इसमें जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह की अध्यक्षता में समस्याएं सुनी गईं। एनआईटी विधायक सतीश फागना भी मौजूद रहे और कई मामलों में तुरंत कार्रवाई हुई। जिला अध्यक्ष सोहन पाल सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नागरिक अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिन्हें गंभीरता और संवेदनशीलता से सुना गया। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों पर जिला अध्यक्ष ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर ही फोन पर बात की। कई समस्याओं का तत्काल समाधान कराया गया, जबकि शेष मामलों में अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के स्पष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.