हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरदोई। जनसुनवाई अधिकारी के पद पर नियुक्त उपनिरीक्षक के द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। एसपी अशोक कुमार मीणा ने नियुक्त उप निरीक्षक राजू प्रसाद को जनसुनवाई अधिकारी के पद पर नियुक्त रहते हुए अपने कर्तव्यों दायित्वों के प्रति लापरवाही करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इसके अलावा विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने पुलिस अधिकारी व कर्मचारी गणों को निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के प्रति उदासीनता शिथिलता न बरते अन्यथा के संबंध में विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.