पिथौरागढ़, दिसम्बर 1 -- पिथौरागढ़, संवाददाता। जिला सभागार में डीएम आशीष भटगांई की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। लोगों ने सड़क निर्माण, जर्जर मार्गों की मरम्मत, विद्युत बाधित होने, पेयजल आपूर्ति में सुधार, सोलर लाइट स्थापना, भूमि मुआवजा वितरण व मलबा निस्तारण की समस्याएं रखी। सोमवार को जिला सभागार में जनसुनवाई हुई। न्यू कॉलोनी उर्ग जाजरदेवल के पूर्व सैनिक परिवारों ने हर घर जल-हर घर नल योजना के अंतर्गत पेयजल आपूर्ति सुधार की मांग रखी। ग्राम सभा खतीगांव में खेल मैदान निर्माण की मांग पर डीएम ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को प्रस्ताव पर कार्यवाही करने को कहा। डीएम आशीष ने जन समस्याओं के समयबद्ध, पारदर्शी व प्रभावी निस्तारण को जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के आदेश दिए। एडीएम योगेंद्र सिंह न...