गढ़वा, जनवरी 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। उपायुक्त दिनेश यादव ने शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों व गांवों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को उपायुक्त ने एक-एक कर गंभीरतापूर्वक सुनी। साथ ही लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया। जनसुनवाई में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, सरकारी योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन, बकाया मजदूरी भुगतान सहित विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए। उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को यथाशीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनसुनवाई के दौरान विशुनपुर गांव निवासी विकास कुमार ने उपायुक्त को अवगत कराया कि उनके आधार कार्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.