पलामू, फरवरी 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग (जेएसईआरसी) ने बिजली टैरिफ सहित अन्य की समस्याओं के लिए शनिवार को मेदिनीनगर नगर भवन में जन सुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने जेएसईआरसी के समक्ष 59 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने की मांग किया है। बिजली उपभोक्ताओं ने जन सुनवाई में टैरिफ बढ़ाने से पहले बिजली नेटवर्क व आपूर्ति सुदृढ़ीकरण करने के बाद ही टैरिफ बढ़ाने की विचार करने की सलाह दिया है। जन सुनवाई में जेबीवीएनएल और उपभोक्ता दोनों की बात को सुनकर जेएसईआरसी के चेयरमैन न्यायधीश नवनीत कुमार ने कहा कि झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने 59 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है, वह बहुत ज्यादा है। एक साथ इतना ज्यादा टैरिफ बढ़ाने से बिजली उपभोक्ताओं को बहुत समस्या हो जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.