मुंगेर, फरवरी 3 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। प्रखंड कार्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित जन सुनवाई में 8 आवेदन प्राप्त हुए। बीडीओ निशा राय ने बताया कि 8 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें एक आवेदन राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, छह आवेदन विधवा पेंशन एवं एक आवेदन राशन कार्ड में नाम हटाने के लिए दिया गया। प्राप्त आवेदनों के निष्पादन को लेकर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए गये। बीडीओ ने बताया कि, सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...