सहारनपुर, दिसम्बर 30 -- मंगलवार को जनसुनवाई में आई नौ समस्याओं में से चार सफाई संबंधी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया गया। लाइट, पानी व सीवर से जुड़ी शेष समस्याओं के लिए संबंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में वार्ड 04 पंत विहार निवासी द्वारा पंत विहार में नालियों की सफाई, वार्ड 53 जैन बाग मंदिर क्षेत्र में नाली सफाई, वार्ड 04 पंत विहार फेस-वन में श्रीराम पार्क से ओम चौक तक तथा वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में सफाई कराने के प्रार्थना पत्र दिए गए। इन पर नगरायुक्त शिपू गिरि ने क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों व सफाई मित्रों को भेजकर तत्काल सफाई कराई। इसके अतिरिक्त वार्ड 38 उत्तम विहार, वार्ड 04 पंत विहार और वार्ड 13 नानकपुरम में स्ट्रीट लाइट, वार्ड 68 मौहल्ला आली में सीवर सफाई तथा वार्ड 06 वर्धमान कॉलोनी में पा...