सहारनपुर, फरवरी 24 -- नगर निगम में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान कुल आठ शिकायतें प्राप्त हुईं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने सफाई से संबंधित दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराते हुए संबंधित क्षेत्रों में सफाई कराई, जबकि शेष मामलों में अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड 53 न्यू रूप विहार कॉलोनी और वार्ड 46 नील कंठ विहार के निवासियों ने अपनी कॉलोनियों में सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। इस पर नगरायुक्त ने तत्काल क्षेत्रीय सफाई निरीक्षकों और सफाई मित्रों को भेजकर सफाई कार्य पूरा कराया। इसके अलावा वार्ड 6 बजाज कॉलोनी और वार्ड 63 आली की चुंगी निवासी ने भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग रखी, जिस पर निरीक्षण के निर्देश दिए गए। वार्ड 27 ग्रीन सिटी कॉलोनी बेहट रोड निवासी ने खेल क्लब बंद कराने और अतिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.