अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आईजीआरएस पोर्टल पर जनसुनवाई व शिकायतों के निस्तारण में जनवरी माह में अलीगढ़ पुलिस को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। रैंकिंग के अनुसार जिले के 25 थाने प्रथम स्थान पर हैं। शासन स्तर से जनसुनवाई के क्रम में प्रदेश के सभी जिलों की रैंकिंग जारी की गई है। इसमें अलीगढ़ जिले को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हालांकि सासनीगेट, महुआखेड़ा, दादों व गोंडा की रैंकिंग पिछड़ी है। प्रदेश में प्रथम आने पर एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने पूरी टीम की पीठ थपथपाई है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह काम करने के लिए कहा है। -------------- आईजीआरएस में रेंज के चारों जिले फिर से प्रदेश में प्रथम अलीगढ़। आईजीआरएस रैंकिंग में अलीगढ़ परिक्षेत्र कार्यालय व परिक्षेत्र के चारों जिले अलीगढ़, एटा, हाथरस, कासगंज ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल ...