बदायूं, दिसम्बर 8 -- नवंबर में जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण में पूरे प्रदेश में 11वां स्थान हासिल किया। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जिले की सभी 22 थानों ने प्रदेश में मिसाल कायम करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया है। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट जनसुनवाई पोर्टल पर नवंबर में प्राप्त संदर्भों के निस्तारण का उत्तर प्रदेश शासन ने मूल्यांकन किया। इसमें बदायूं जिले ने 75 जिलों में 11वां स्थान प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...