मिर्जापुर, फरवरी 10 -- मिर्जापुर। बीते छह माह से जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में मिर्जापुर को प्रथम स्थान मिला है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने इस उपलब्धि पर टीम को बधाई दी है। जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए शासन की ओर से जनसुनवाई पोर्टल संचालित है। जिसकी शासन से प्रत्येक माह मूल्यांकन रिपोर्ट जारी की जाती है। शासन की ओर से जनसुनवाई पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में मिर्जापुर को प्रथम स्थान मिला है। जिले में एसपी के निर्देशन में एएसपी सिटी के पर्यवेक्षण में जनसुनवाई पोर्टल पर सभी क्षेत्राधिकारी कार्यालय/थानों पर प्राप्त जन शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समय से निस्तारण किया गया। जिस पर मिर्जापुर को यह उपलब्धि मिली। बीते छह माह (अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर, नवंबर, दिसम्बर और जनवरी 2026) से जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्...