इटावा औरैया, फरवरी 10 -- इटावा। माह जनवरी 2026 की जनसुनवाई आईजीआरएस की जारी रैंकिंग में जनपद ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के लिए संचालित इस प्रणाली की मासिक समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर की जाती है। इसी क्रम में जनवरी माह के मूल्यांकन में जनपद को पहला स्थान मिला है। जनपद के 21 थानों में से 20 थानों ने शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण कर इस उपलब्धि में अहम योगदान दिया। इनमें भरथना, कोतवाली, सहसों, ऊसराहार, जसवंतनगर, बढ़पुरा, सैफई, इकदिल, बसरेहर, बकेवर, भरेह, पछायगांव, बलरई, लवेदी, सिविल लाइन, महिला थाना, फ्रेंड्स कॉलोनी, वैदपुरा, चौबिया और चकरनगर थाना शामिल हैं। प्रशासन ने इसे टीमवर्क और समयबद्ध कार्रवाई का परिणाम बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.